Success Story: पुष्पलता ने शादी के चार साल बाद पति और ससुरालवालों के सहयोग से बनीं IAS अफसर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 438 शब्द|📅 06 Sep 2023

डेली संवाद, सक्सेस स्टोरी। Success Story: आज लड़कियों के लिए हालात पहले से बहुत बेहतर हुए हैं। वह खूब पढ़-लिख रही हैं। हर क्षेत्र में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। शादी के बाद वे अपने सपने को साकार कर रही हैं। सक्सेस स्टोरी काॅलम में आज हम ऐसी ही महिला के बारे में बात करने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इस महिला का नाम है पुष्पलता यादव। पुष्पलता ने शादी के चार साल बाद पति और ससुरालवालों के सहयोग से देश की सबसे मुश्किल परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। कई बार महिलाएं शादी के बाद घर-परिवार की जिम्मेदारियों में फंस कर रह जाती हैं लेकिन पुष्पलता ने ऐसा नहीं किया है। उन्होंने न केवल मैरिज के चार साल बाद UPSC की तैयारी की बल्कि सफलता भी पाई। आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

पुष्पलता यादव का जन्म हरियाणा के एक छोटे से गांव में हुआ है। उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई भी इसी गांव से हुई है। 12वीं के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन और फिर पोस्टग्रेजुएशन किया। इसके बाद एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एमबीए की डिग्री भी हासिल की है। एमबीए की डिग्री हासिल करने के बाद पुष्पलता ने मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जॉब शुरू कर दी थी। इसके साथ-साथ वे सरकारी नौकरी की तैयारी भी करती रहीं थीं।

जॉब छोड़ शुरू की तैयारी

नौकरी के बाद साल 2011 में उनकी शादी हो गई। वे हरियाणा के मानेसर में रहने लगी। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब चार साल बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू करने के बारे में सोचा। इसके लिए उन्होंने कुछ वक्त जॉब छोड़ दी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

जॉब छोड़कर पुष्पलता ने UPSC की तैयारी तो शुरू कर दी। लेकिन इस दौरान उनके सामने चुनौतियां कम नहीं थीं, क्योंकि इस वक्त उनका बेटा बहुत छोटा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके दो साल के बेटे को उनके पति संभालते थे, जिससे उन्हें पढ़ने के लिए वक्त मिल सके।

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

पति और ससुरालवालों के सहयोग से उन्हें एग्जाम की तैयारी करने में खूब मदद मिली। वे दिन-रात मेहनत करती रहीं। हालांकि, इस दौरान उन्हें पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली। पहले दो अटेम्प्ट में वे फेल हो गई थीं। लेकिन अंत में तीसरे प्रयास में वे न केवल सफल हुईं, बल्कि उन्होंने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 80वीं रैंक हासिल की।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *