Jalandhar News: शहीद केवल सिंह के गाँव से, मेरी मिट्टी मेरा देश, अभियान की हुई शुरुआत: राजेश बाघा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 07 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी जालंधर ग्रामीण के अधीन आते मंडल पतारा से आज देश की मिट्टी और वीरों को नमन करते हुए महावीर चक्र शहीद केवल सिंह जी के पैतृक गांव कोटली थानांसिंह से मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान की शुरुआत की हुई।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

जिसमें पूर्व चेयरमैन अनुसूचित जाति आयोग पंजाब सरकार एवं प्रदेश महासचिव भाजपा पंजाब राजेश बाघा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण शर्मा, मंडल अध्यक्ष पतारा जोगी तल्लन, सचिव ओबीसी मोर्चा पंजाब प्रशोतम गोगी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कलश यात्रा भी निकाली गई।

जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE

इस अवसर पर गांव में स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत नायकों और शहीदों को याद करते हुए एक रैली निकाली गई, जो शहीद केवल सिंह जी के स्मारक पर पहुँच कर संपन्न हुई। इस मौके पर जोगी तल्लन ने कहा कि मेरी मिट्टी मेरा देश पतारा मंडल के प्रत्येक गांव से मिट्टी को कलशों में एकत्रित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

राजेश बाघा ने इस अवसर पर कहा कि यह मिट्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से दिल्ली में बन रहे अमृत वाटिका के निर्माण के लिए भेजी जाएगी। इस अवसर पर मंजीत सिंह बिल्ला, जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा डॉ. भूपिंदर सिंह, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा डॉ. जसवीर कलेर, इंद्रजीत मिंटू, बलवीर लाल, हुसन लाल, प्यारा सिंह, विनोद कुमार आदि सहित कई नेता व् कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

VIDEO- Street Food in Jalandhar> इस गोलगप्पे का स्वाद बिल्कुल अलग है…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *