डेली संवाद, जालंधर। Janmashtami 2023: माता चिंतपूर्णी मंदिर गुरुनानक पुरा जालंधर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में आज सुबह शोभायात्रा निकाली गई।
माता चिंतपूर्णी मंदिर के मुख्य सेवादार पंडित रामानुज मिश्रा ने बताया कि आज वीरवार यानि 7 सितम्बर को देश भर में जन्माष्टमी को बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
बता दे कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था और इसी दिन पूरी दुनिया में उनका जन्मदिन मनाया जाता है।
जालंधर में बड़ी लूट, देखें LIVE
इसी को देखते हुए आज जालंधर के मंदिर माता चिंतपूर्णी में जन्माष्टमी का आयोजन किया गया है। बता दे कि यह आयोजन मंदिर माता चिंतपूर्णी के प्रबन्धक सभा की तरफ से करवाया जा रहा है जोकि माता चिंतपूर्णी मंदिर के हाल में आयोजित होगा।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
श्री कृष्ण जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसी के साथ ही इस शुभ अवसर पर झाकियां भी दिखाई जाएंगी। श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव रात 8 बजे से लेकर 12 बजे तक चलेगा।
इसके बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। श्री कृष्ण जी की सुंदर झांकियां रूही झांकी ग्रुप द्वारा दिखाई जाएगी और मंदिर माता चिंतपूर्णी महिला सकीर्तन द्वारा श्री कृष्ण सकीर्तन करवाया जाएगा।