डेली संवाद, अमेरिका। Danny Masterson: साल 1998 में आया अमेरिकन शो ‘दैट ’70ज़ शो’ (That ’70s Show) एक्टर डैनी मास्टर्सन (Danny Masterson) को हाल में दुष्कर्म के मामलों में दोषी पाए जाने के बाद कोर्ट ने 30 साल की सजा सुनाई है। 47 साल के डैनी मास्टर्सन पर आरोप की उन्होने दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए एक्टर को 30 साल के लिए जेल भेजने का आदेश दिया है। लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट के जज चार्लेन एफ ओल्मेडो ने पीड़ित महिलाओं के बयानों और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया। डैनी मास्टर्सन मई महिने से ही हिरासत में थे।
जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
रिपॉर्ट के मुताबिक, सजा सुनाए जाने से पहले एक्टर ने अपने बोलने के अधिकार का त्याग कर दिया था और जज के फैसले को ध्यान से सुना। हालांकि, एक्टर ने जज का फैसला सुनने के बाद भी अपनी कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की। उनकी पत्नी, अभिनेता बिजौ फिलिप्स, सुनवाई के दौरान पहले ही रो पड़ी थीं।