डेली संवाद, फिरोजपुर। Firing In Punjab: इस समय की बड़ी खबर फिरोजपुर से सामने आ रही है। खबर है कि फिरोजपुर में फायरिंग हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर के मलवल रोड पर शुक्रवार दोपहर बाद 2 बाइकों पर सवार होकर पहुंचे करीब 6 हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
बताया जा रहा है कि युवक के एक गोली मुंह और दूसरी बाजू पर लगी है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसको पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक की पहचान अमित उर्फ रवि कुमार के रूप में हुई है।
जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
बताया जा रहा है कि घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गए है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे CCTV भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सकें।