Gold-Silver Price: चांदी में भारी गिरावट, सोने के दाम भी गिरे, देखें आज के ताजा रेट

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price Hiked
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 08 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। यूपी के वाराणसी में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। शुक्रवार को सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भारी गिरावट आई है।

चांदी 1,000 रुपये गिरकर 77,500 रुपये पर आ गई। आपको बता दें कि टैक्स और एक्साइज ड्यूटी के कारण सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बढ़ती और घटती रहती हैं। 8 सितंबर को सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 55,050 रुपये पर आ गई।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इससे पहले 7 सितंबर को इसकी कीमत 55150 रुपये थी। जबकि 6 सितंबर को इसकी कीमत 55300 रुपये थी। 5 सितंबर की बात करें तो इसकी कीमत 55450 रुपये थी। इससे पहले 4 सितंबर को इसकी कीमत 55350 रुपये थी। 22 कैरेट के अलावा अगर 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की बात करें तो शुक्रवार को इसकी कीमत में 110 रुपये की गिरावट आई।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

जिसके बाद इसकी कीमत 59520 रुपये हो गई। वहीं 7 सितंबर को इसकी कीमत 59630 रुपये थी। बता दे कि पिछले 3 दिनों से इसकी कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। सोने के अलावा अगर चांदी की कीमत की बात करें तो 8 सितंबर को इसकी कीमत में फिर गिरावट आई।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

चांदी 1000 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। जिसके बाद इसकी कीमत 77500 रुपये हो गई। वहीं 7 सितंबर को इसकी कीमत 78,500 रुपये थी। इससे पहले 6 सितंबर को इसकी कीमत 79000 रुपये थी। वहीं 5 सितंबर को इसकी कीमत 80,000 रुपये प्रति किलो थी।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *