Sanju Samson vs Suryakumar Yadav: वनडे में संजू सैमसन का रिकॉर्ड सूर्यकुमार से काफी बेहतर

Daily Samvad
3 Min Read
cricket match
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 441 शब्द|📅 09 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sanju Samson vs Suryakumar Yadav: वर्ल्ड कप 2023 की टीम में संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया है। संजू से ऊपर तरजीह सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को दी गई है। विश्व कप टीम या फिर किसी बड़े टूर्नामेंट की टीम से नजरअंदाज होना शायद अब सैमसन के लिए कोई नई बात नहीं रह गई है। संजू के साथ होती चली आ रही नाइंसाफी की कहानी बड़ी पुरानी है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

पहले पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे थे। अब टीम में जगह मिली, तो उनके बैटिंग ऑर्डर से जमकर छेड़छाड़ की गई। टॉप ऑर्डर में खेलने वाले संजू को नंबर 6 और 7 तक बल्लेबाजी करवा दी गई। संजू घर बैठकर विश्व कप के मैच देखेंगे, तो उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टीम के साथ रहेंगे।

वहीं, सूर्या जिनकी वनडे में फॉर्म बद से बदतर है। आंकड़ों के खेल में भी यह बात साफ निकलकर सामने आ रही है कि संजू वर्ल्ड कप में सूर्या से यकीनन बेहतर विकल्प होते।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

टी-20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव लाजवाब हैं और इस बात पर किसी को भी बिल्कुल शक नहीं है। हालांकि, जब बात वनडे फॉर्मेट की आती है, तो यहां सूर्या एक-एक रन के लिए तरसते हुए नजर आते हैं। सूर्यकुमार ने अब तक 50 ओवर के फॉर्मेट में कुल 26 वनडे मैच खेले हैं।

इस दौरान उनका बैटिंग औसत मात्र 24 का रहा है और स्ट्राइक रे 101 का। सूर्या के बल्ले से कुल रन निकले हैं 511। 26 वनडे मैच खेलने के बाद नंबर एक टी-20 बल्लेबाज सिर्फ दो ही अर्धशतक लगा सका है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

अब जरा संजू सैमसन के आंकड़ों पर भी नजर दौड़ा लीजिए। सैमसन ने भारत के लिए अभी तक कुल 13 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज के बल्ले से 55 की दमदार औसत और 104 के स्ट्राइक रेट से रन निकले हैं। यानी संजू की बैटिंग औसत सूर्या से दोगुनी से भी ज्यादा है।

वहीं, स्ट्राइक रेट में भी संजू सूर्या से आगे हैं। 13 मैचों में केरल के बल्लेबाज ने 3 फिफ्टी जमाई है। यानी सूर्यकुमार से 13 वनडे मैच कम खेलने के बावजूद संजू के नाम उनसे एक अर्धशतक ज्यादा दर्ज है। दूसरी बात यह है कि संजू को अगर वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया होता, तो टीम के पास विकेटकीपर का भी एक ऑप्शन मौजूद होता।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *