Jalandhar News: जालंधर में चाकू मारकर युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 10 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में मर्डर हुआ है। एक युवक की छाती में चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई है। रविवार सुबह लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है जिसके चलते पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

यह घटना जालंधर के गोराया में नेशनल हाईवे स्थित न्यू मार्किट की है। शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सब इंस्पेक्टर जगदीश राज ने कहा कि शव से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है और न ही अभी तक किसी ने मृतक की पहचान की है। शव के पास से एक चाकू जब्त किया गया है, जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सीने पर लगे घावों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस व्यक्ति की मौत चाकू लगने से हुई है। इंस्पेक्टर जगदीश राज ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। मृतक मजदूर लग रहा है। फिलहाल उस व्यक्ति के शव को पुलिस ने पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर के शवगृह में रखवा दिया है।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जो भी जानकारी सामने आएगी उसी के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी। शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *