⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 216 शब्द|📅 10 Sep 2023
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने लोकसभा चुनावों 2024 की तैयारियां शुरू कर दी है। अकाली दल ने रविवार शाम 13 में से 10 हलकों के इंचार्ज घोषित कर दिए हैं। लुधियाना में रूरल व शहरी दो इंचार्ज लगाए गए हैं, वहीं बिक्रम मजीठिया को अमृतसर से बाहर तरनतारन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
पार्टी के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने लिस्ट को जारी किया। डॉ. दलजीत चीमा की तरफ से जारी की गई लिस्ट में बताया गया है कि SAD प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने विभिन्न पार्लियामेंट हल्कों के इंचार्ज घोषित किए हैं, जिन्हें कैंपेन व कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी सौपी गई है।
अकाली दल द्वारा जारी की गई लिस्ट
- अमृतसर-अनिल जोशी
- गुरदासपुर – गुलजार सिंह रणीके
- खडूर साहिब – बिक्रम सिंह मजीठिया
- जालंधर – डॉ. सुखविंदर सुखी
- आनंदपुर साहिब – प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
- फिरोजपुर – जनमेजा सिंह सेखों
- फरीदकोट – सिकंदर सिंह मलूका
- संगरूर – इकबाल सिंह झुंडन
- बठिंडा – हरसिमरत कौर बादल
- लुधियाना – एनके शर्मा (शहरी) और तीरथ सिंह महला (ग्रामीण)
पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें








