Punjab News: शराब तस्करों ने पुलिस टीम को बंधक बनाकर जमकर पीटा, स्पेशल कमांडो ने आपरेशन चलाकर पुलिसकर्मियों को करवाया आजाद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 10 Sep 2023

डेली संवाद, जम्मू। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम को गांव के लोगों ने बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा है। पुलिस टीम को पीटने के बाद उन्हें बंधक बना लिया गया। सूचना पाकर पंजाब पुलिस के कमांडों ने आपरेशन चलाकर पुलिस टीम को किसी तरह आजाद करवाया।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मामला पंजाब और जम्म-कश्मीर से सटे बार्डर एरिया का है। पंजाब पुलिस (Punjab Police) आज तड़के सुबह 4 बजे जम्मू और पंजाब के साथ लगती सीमा पर स्थित एक घर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंच गई। अपनी हद से बाहर कार्रवाई करने पहुंची पंजाब पुलिस को सीमा से सटे खरकड़ा इलाके में बने एक घर के परिवार (Assault On Police) वालों ने बुरी तरह से पीटा। पुलिसकर्मी को बंधक बना लिया।

इसके बाद में पंजाब पुलिस के कमांडो ने कार्रवाई करके अपने बंदी पुलिसकर्मी को छुड़ाया, हालांकि मामले को देखते हुए कठुआ पुलिस की नगरी चौकी के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि कहा जा रहा कि अभी की जांच पड़ताल के मुताबिक जिस घर में पंजाब पुलिस कार्रवाई करने गई थी, वह घर पंजाब सीमा के अंदर ही आता है।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

गौरतलब है कि कुछ माह पहले भी क्यूआरटी की टीम पंजाब से पला गांव में पशु तस्करों पर कार्रवाई करने पहुंची थी। तब भी पंजाब पुलिस की क्यूआरटी टीम को स्थानीय परिवार के सदस्यों ने बुरी तरह से पीटा था। ये गांव भी पंजाब में ही पड़ता था लेकिन पंजाब पुलिस गलती से कठुआ वाले पला के घरों में घुस आई थी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों को पशु तस्करों ने बुरी तरह से पिटा था।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

बता दें कि अंबी खरकड़ा गांव पंजाब में ही पड़ता है। सिर्फ दो-तीन घर ही जम्मू कश्मीर के कठुआ क्षेत्र में पड़ते हैं। इसी के चलते पंजाब पुलिस ने अपने क्षेत्र की कार्रवाई के वाले गांव के कुछ घर जो कि जम्मू कश्मीर की सीमा में आते हैं, वहां घुसकर कार्रवाई करती है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *