Punjab News: पंजाब का मोस्ट वांटेंड गैंगस्टर दिल्ली में गिरफ्तार, इस इंटरनैशनल कबड्डी प्लेयर को मारी थी गोली

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 595 शब्द|📅 10 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली। Punjab News: पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में वांटेड आरोपी शूटर हैरी को दिल्ली स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हैरी 14 मार्च 2022 को संदीप नंगल की गोलियां मारकर हत्या के बाद से फरार था। अब गैंगस्टर कौशल के साथी आरोपी हैरी को ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया गया है।

जालंधर पुलिस को संदीप की हत्या के बाद से शूटर हैरी की तलाश थी। दिल्ली पुलिस की पूछताछ पूरी होने पर पंजाब पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है। वहीं आरोपी से संदीप हत्याकांड मामले में फरार चल रहे पुनीत और लल्ली बारे भी पूछताछ की जाएगी। आरोपी की तलाश केवल जालंधर पुलिस को ही नहीं, बल्कि अन्य कई जिला पुलिस को भी थी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

दरअसल, संदीप हत्याकांड में मौजूदा समय में कैनेडा में बैठे अमृतसर के सनोवर ढिल्लों, मलेशिया में रह रहे सुखविंदर सिंह दुनोके उर्फ सुक्खा सिंह, जालंधर हाइट्स से गिरफ्तार कबड्‌डी फैडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्‌ठा और अमेरिका निवासी सब्बा खियाड़ा नामजद हैं।

आपको बता दें कि कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पिछले साल 14 मार्च को नकोदर के गांव मल्लियां में 5 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात शाम 6 बजे के करीब हुई थी, जब संदीप गांव में चल रहे टूर्नामेंट में पहुंचे थे। स्टेडियम में सरेआम मैच के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग के कारण अफरा-तफरी मच गई।

हमलावर एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने करीब 20 राउंड फायर संदीप पर दागे। उसे मुंह से लेकर सीने तक गोलियां मारी थीं। जेल से रिमांड पर लाए गैंगस्टर फतेह ने कबूल किया था कि उसने कनाडा में बैठे सनोवर ढिल्लों के कहने पर अमित डागर, कौशल चौधरी, जगजीत सिंह, लक्की पटियाल और सुक्खा दुनेके के साथ मिलकर शूटरों का इंतजाम किया।

जालंधर में Royal Hut Restaurant में गुंडागर्दी, देखो कैसे हुई तोड़फोड़

दुनेके के कहने पर सिमरनजीत उर्फ जुझार ने अमृतसर के प्रीतम एनक्लेव में रिश्तेदार स्वर्ण सिंह के घर शूटरों को ठिकाना मुहैया कराया। पुलिस ने स्वर्ण के घर से 18 जिंदा कारतूस और 12 बोर राइफल बरामद की थी। स्वर्ण सिंह को भी मामले में नामजद किया है।

सनोवर ढिल्लों ने नेशनल कबड्डी फेडरेशन ऑफ ओंटारियो का गठन किया था। उसने खिलाड़ियों को अपने इस फेडरेशन में शामिल होने को कहा, लेकिन ज्यादातर बड़े खिलाड़ी ‘मेजर लीग कबड्डी’ से जुड़े थे, इसका प्रबंधन संदीप नंगल देखता था। सनोवर ने अपनी लीग के लिए संदीप को भी आमंत्रित किया, लेकिन संदीप ने मना कर दिया।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

पूछताछ में फतेह ने बताया था कि सनोवर ने फेडरेशन में शामिल होने के लिए कुछ खिलाड़ियों पर दबाव भी बनाया, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। इसके चलते ढिल्लों का फेडरेशन फेल हो गया। फेडरेशन फेल होना सनोवर को बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने इसी रंजिश में जगजीत गांधी और सुखविंदर सुक्खा के साथ मिलकर संदीप अंबिया की हत्या की साजिश रची।

सनोवर ढिल्लों अमृतसर का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ सालों से वह ब्रैम्पटन (ओंटारियो) कनाडा में रहता है। वह एक कनाडाई टीवी और रेडियो शो का निर्माता-निर्देशक है। सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके उर्फ सुख सिंह, मोगा के गांव दुनेके का रहने वाला है। वह भी पिछले कई सालों से कनाडा में है। जबकि तीसरा जगजीत सिंह उर्फ गांधी लुधियाना के डेहलों का मूल निवासी है। वर्तमान में गांधी मलेशिया में रहता है।

सिद्धू मूसेवाला का नाम लेकर नहर में थार के साथ लगा दी छलांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *