Punjab News: पंजाब में पहली बार टूरिज्म समिट और ट्रैवल मार्ट, पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने तैयारियों का लिया जायजा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 386 शब्द|📅 10 Sep 2023

डेली संवाद, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में करवाए जा रहे पहले पंजाब टूरिज्म समिट और ट्रैवल मार्ट की समूची तैयारियाँ मुकम्मल कर ली गई हैं। उक्त प्रगटावा पर्यटन मंत्री पंजाब अनमोल गगन मान द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने बताया कि पंजाब टूरिज्म समिट को लेकर देश के पर्यटन उद्योग में भारी उत्साह है, जिससे राज्य को भविष्य में बड़े स्तर पर आर्थिक लाभ होगा। पंजाब सरकार द्वारा तारीख़ 11 सितम्बर से 13 सितम्बर 2023 तक मोहाली के सैक्टर 82 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में करवाए जा रहे इस बहुपक्षीय समागम की तैयारियों का जायज़ा लेने के उपरांत किया।

पंजाब राज्य में पर्यटन को प्रफुल्लित करने के मकसद से अपनी किस्म के इस पहले समिट के बारे में जानकारी देते हुए अनमोल गगन मान ने बताया कि इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान 11 सितम्बर 2023 को सुबह 10:00 बजे करेंगे। उन्होंने बताया कि समिट के पहले दिन उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर्यटन क्षेत्र और उद्योग पर आधारित ट्रैवल मार्ट का उद्घाटन करेंगे।

पैट्रोल पंप से डलवाया पैट्रोल, फिर करने लगा गुंडागर्दी, देखें LIVE

उद्घाटन समारोह के बारे में जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस समिट में पर्यटन उद्योग के साथ जुड़े 600 के करीब देशों की नामी हस्तियाँ शिरकत करेंगी। इसके अलावा फि़ल्म और संगीत जगत के साथ जुड़ी हस्तियाँ भी बड़ी संख्या में शिरकत करेंगी।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इसके अलावा उद्घाटन समारोह के दौरान पंजाब के लोक नाच की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पंजाबी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा सम्मी नाच, लुड्डी, झूमर, भंगड़े के द्वारा पेश किया जाएगा। इसके अलावा डॉक्टर निवेदिता और भाई अवतार सिंह बोदल द्वारा सांगीतक प्रस्तुतियाँ भी पेश की जाएगीं।

अनमोल गगन मान ने पंजाब निवासियों को 12 सितम्बर 2023 को ट्रैवल मार्ट में बढ़-चढक़र शामिल होने की अपील की। उद्घाटन समारोह के बाद प्लैनरी सैशनों का आयोजन किया जायेगा। जिनका विषय ‘अमृतसर एैज़ ए वैडिंग डेस्टिनेशन’, ‘हेरिटेज टूरिज्म’, ‘ईको एंड फार्म टूरिज्म’, ‘अमृतसर’ ज हिंटरलैंड एंड क्लूनरी टूरिज्म’ , ‘वैलनैस टूरिज्म और मीडिया और एंटरटेनमैंट टूरिज्म, शामिल हैं।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *