डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 11 September 2023: आज 11 सितंबर 2023 दिन, सोमवार है। राशिफल के मुताबिक आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए का भागदौड़ से भरा रह सकता हैं। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज का व्यापार-व्यवसाय ने आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन, कैसा रहने वाला है?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानी हो सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद उभर कर सामने आएगा। वाणी पर संयम रखें व वाद-विवाद से दूर रहें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)
आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ ठीक रहेगा व व्यापार-व्यवसाय ने आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि आज खरीद सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा व पत्नी से चल रहे हैं मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)
आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। पुत्र या भाई से मतभेद बढ़ सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)
आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आपके विपरीत रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। पत्नी व बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। नए कार्य के विषय में यदि सोच रहे हैं तो वह कार्य आपका आज शुरू होगा। अपने मित्रों व संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में संबंध मधुर होंगे और मतभेद समाप्त होंगे।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज ना लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी से अनबन हो सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में ना करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। रिश्तेदार व मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।