Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में गिरावट, जाने क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 411 शब्द|📅 11 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: भारत में तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा रेट्स को जारी करती हैं। यह कीमत कई अलग-अलग चीजों पर निर्भर करती है। सोमवार 11 सितंबर, 2023 को देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी देखी जा रही हैं। वहीं कुछ शहर में फ्यूल रेट्स बढ़ भी गए हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

चार महानगरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं वहीं चेन्नई में कीमतें बढ़ गई हैं। नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर मिल रहा है।

वहीं चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 103.74 रुपये और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 94.33 रुपये लीटर बिक रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत की बात की जाए तो इसमें गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) के दाम में 0.53 फीसदी की कटौती हुई है और यह 90.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) के दाम में 0.85 फीसदी की कमी देखी गई है और यह 86.77 डॉलर प्रति बैरल पर है।सरकारी तेल कंपनियां ग्राहकों की सुविधा के लिए हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम को केवल मैसेज के जरिए चेक करने की सुविधा देते हैं। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक कीमत पता करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें।

  • आगरा- पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 96.20 रुपये, डीजल 12 पैसे सस्ता होकर 89.37 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • अहमदाबाद- पेट्रोल 9 पैसे सस्ता होकर 96.42 रुपये, डीजल 8 पैसे सस्ता होकर 92.17 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • अजमेर- पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 108.07 रुपये, डीजल 26 पैसे सस्ता होकर 93.35 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • नोएडा- पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 96.76 रुपये, डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 89.93 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • गुरुग्राम- पेट्रोल 13 पैसे सस्ता होकर 108.40 रुपये, डीजल 12 पैसे सस्ता होकर 89.84 रुपये लीटर बिक रहा है।
  • पुणे- पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 106.20 रुपये, डीजल 33 पैसे सस्ता होकर 92.71 रुपये लीटर बिक रहा है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *