Punjab News: किसानों ने 6 सड़कों को किया बंद, पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर लगाया पक्का मोर्चा, पूरा शहर जाम

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के किसानों ने आज लुधियाना के 6 सड़कों को बंद कर चक्का जाम कर दिया है। इसका कारण भू-माफियाओं की ठगी का शिकार लुधियाना निवासी किसान सुखविंदर सिंह का खुदकुशी करना है। मामले में इंसाफ नहीं मिलने से रोष व्याप्त किसान सड़कों को बंद कर इंसाफ मिलने तक मोर्चा लगाकर बैठे हैं।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

सिद्धूपुर किसान संगठन ने मामले में SIT द्वारा जांच कर इंसाफ की मांग की है। लेकिन पुलिस-प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं करने पर मृत किसान के भाई दिलदार सिंह और पंजाब किसान संगठन के जनरल सेक्रेटरी काका सिंह कोटड़ा मरण-व्रत पर बैठे हैं। किसानों ने कहा कि भू-माफिया द्वारा हाईकोर्ट से स्टे लेकर SIT खत्म करवाई गई है। उन्होंने दोबारा SIT द्वारा जांच के न्याय की मांग की है।

किसान संगठन ने कहा कि किसान सुखविंदर सिंह ने साल 2004 में अपनी पौने सात एकड़ जमीन बेची थी, लेकिन एक भू-माफिया द्वारा जमीन के इकरारनामा की तारीख 1 से बदलकर 21 कर किसान से धोखाधड़ी की गई। किसान सुखविंदर सिंह बीते बीस साल तक अदालत और पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर लगातार रहा। उसकी पूरी पूंजी केसों में लग गई।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इससे तंग आकर उसने बीते दिनों निराश होकर खुदकुशी कर ली। सिद्धूपुर किसान संगठन ने मामले में पुलिस-प्रशासन से बातचीत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर मृत किसान सुखविंदर सिंह का शव अभी भी अस्पताल में है।

किसानों का लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के घर के सामने मोर्चा चल रहा है। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं होने पर करीब दस दिन पहले पंजाब जनरल सेक्रेटरी काका सिंह कोटड़ा और मृत किसान के भाई दिलदार सिंह मरण-व्रत पर बैठे। फिर लुधियाना में पंजाब के छह पॉइंट बंद कर चक्का जाम किया।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

ਜਲੰਧਰ ਦਾ SHO ਲੁਟੇ#ਰਿਆਂ ਤੋਂ ਲੈਂਦਾ ਹੈ ਦਿਹਾੜੀ? | Daily Samvad Punjabi










728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *