Jalandhar News: मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत राजेश बाघा व अन्य भाजपा नेताओं ने काठगढ़ स्थित डेरा बाबा सरवन दास बोह्ड़ी साहिब में नतमस्तक हो मिट्टी की एकत्र

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 12 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरे भारत में ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ अभियान के तहत आज जिला नवांशहर के काठगढ़ में जिला अध्यक्ष अशोक बाठ और अन्य कार्यकर्ताओं ने देश के वीरों को सलाम करते हुए मिट्टी एकत्र करने के कार्य की शुरुआत की।

Jalandhar News: मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत राजेश बाघा व अन्य भाजपा नेताओं ने काठगढ़ स्थित डेरा बाबा सरवन दास बोह्ड़ी साहिब में नतमस्तक हो मिट्टी की एकत्र

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इस ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ अभियान के तहत पूर्व चेयरमैन अनुसूचित जाति आयोग पंजाब सरकार और प्रदेश महासचिव भाजपा पंजाब राजेश बाघा विशेष रूप से उपस्थित हुए तथा सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ स्वामी दयाल दास (डेरा बाबा सरवन दास उदासिया संपर्दा) बोह्ड़ी साहिब, काठगढ़ से पवित्र मिट्टी एकत्र की।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इसके अलावा आसपास के गांवों में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दिल्ली में बनने जा रही अमृत वाटिका के लिए मिट्टी एकत्रित की और इस मौके पर अन्य गांवों में भी निर्मल सिंह औजला (राष्ट्रीय किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नवांशहर), नरेंद्र सोनी (सोनी पंप) बलाचौर, कमल शर्मा (काठगढ़ मार्केट यूनियन), सतीश शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) काठगढ़ आदि भी उपस्थित थे।

Jalandhar News: मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत राजेश बाघा व अन्य भाजपा नेताओं ने काठगढ़ स्थित डेरा बाबा सरवन दास बोह्ड़ी साहिब में नतमस्तक हो मिट्टी की एकत्र

राजेश बाघा ने इस मौके पर कहा कि मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत नवांशहर जिले के हर गांव से मिट्टी के कलश एकत्रित किए जाएंगे। यह मिट्टी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से दिल्ली में बन रही अमृत वाटिका में भेजी जाएगी।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *