Besan Scrub For Face: घर पर पाना चाहते हैं पार्लर जैसा निखार, तो चेहरे पर लगाएं बेसन के ये स्क्रब

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Besan Scrub For Face: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और स्पॉट फ्री रहे। इसके लिए लोग स्किन केयर रूटीन भी फॉलो करते हैं। चेहरे पर लोग स्क्रब का भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे त्वचा साफ रहती है। अगर आप भी स्किन को स्पॉटलेस और ग्लोइंग रखना चाहती हैं, तो घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

चेहरे पर बेसन लगाने से त्वचा चमकदार होती है। साथ ही इसकी रंगत में भी निखार आता है। बेसन का इस्तेमाल स्क्रब के रूप में कर सकते हैं। आप बेसन से घर पर कई तरह के स्क्रब बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इन्हें बनाने का तरीका।

बेसन स्क्रब- एक बाउल में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 5-6 चम्मच गुलाब जल या पानी डालकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गले पर स्क्रब करें। करीब 5-10 मिनट बाद पानी से धो लें।

बेसन और हल्दी का स्क्रब- 2 चम्मच बेसन लें और इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर और दूध मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे और गले पर अच्छे से स्क्रब कर 10 मिनट बाद धो लें।

बेसन और ओटमील स्क्रब- 2 चम्मच बेसन और एक चम्मच ओटमील पाउडर लें। इसमें दूध डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें। अब चेहरे और गले पर अच्छे से स्क्रब करें और कुछ देर बाद धो लें।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

बेसन और शहद- एक बाउल में 2 चम्मच बेसन और एक चम्मच शहद लें, इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे चेहरे पर निखार आएगा।

बेसन और दही- एक छोटे बाउल में एक चम्मच बेसन लें, इसमें एक बड़ा चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसका पेस्ट तैयर कर लें। अब इससे चेहरा स्क्रब करें और फिर धो लें।

बेसन और पपीता- सबसे पहले पपीता मैश करें, इसमें 2 चम्मच बेसन और आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इससे चेहरे पर स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *