डेली संवाद, फिरजोपूर। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज फिऱोज़पुर में सारागढ़ी की ऐतिहासिक जंग के दौरान शहादत प्राप्त करने वाले 21 सिख शूरवीरों की याद में बनने वाली स्मारक का निर्माण कार्य छह महीनों में मुकम्मल करने का ऐलान किया।
आज यहाँ सारागढ़ी जंग की स्मारक का नींव पत्थर रखने के बाद संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्मारक के निर्माण के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस स्मारक का काम हर हाल में छह महीनों में पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सारागढ़ी जंग के दौरान सैनिकों की शौर्यगाथा और बलिदान हमारी आने वाली पीढिय़ों को देश की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
देश की प्रभुसत्ता की रक्षा के दौरान दुश्मन के साथ टक्कर लेते हुए शहादत प्राप्त करने वाले 21 बहादुर सैनिकों के बेमिसाल बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना शूरवीरता की बेमिसाल गाथा है, जिसका इतिहास में कोई भी सानी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन शहीदों के महान बलिदान के आगे सजदा करते हैं, जिन्होंने दुश्मन के आगे घुटने टेकने की बजाय मरने को प्राथमिकता दी।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि 36 सिख के सैनिकों की बेमिसाल गाथा समाना रिज्ज (अब पाकिस्तान) में घटी है, जिन्होंने 12 सितम्बर, 1897 को 10,000 अफगानियों के हमले के खि़लाफ़ लड़ाई लड़ते हुए बलिदान दे दिया था। उन्होंने कहा कि सारागढ़ी की जंग भारतीय फ़ौज के इतिहास में मिसाल बनी रहेगी और यह भी याद करवाती रहेगी कि जब भी पंजाबियों को पीछे धकेलने की कोशिश हुई तो उस समय पर वह अपने सामथ्र्य से अधिक ताकतवार होकर खड़े हो सकते हैं।
जंग के दौरान दिखाए गए साहस के प्रचार की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फ़ौज के इतिहास में आखिरी साँस तक मर मिटने की महान विरासत को नौजवानों में प्रेरणा के प्रतीक के तौर पर उभारने के लिए वचनबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सारागढ़ी जंग की शौर्यगाथा सिख सैनिकों के जज़्बे और दृढ़ निश्चय की मिसाल पेश करती है, जिन्होंने दुश्मन का सामना करते हुए शहादत प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मुल्क इन बहादुर सैनिकों के बेमिसाल बलिदान का सदा ऋणी रहेगा।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जंग की स्मारक के काम की निजी तौर पर निगरानी करेंगे, जिससे इसको छह महीनों में मुकम्मल किये जाने को सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी अनुचित होगी। उन्होंने कहा कि इस स्मारक के निर्माण के अवसर पर मापदण्डों के पैमानों की पूरी पालना की जायेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि निर्माण के दौरान किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने पंजाब के इतिहास में बेहद महत्व रखते इस स्थान को अनदेखा करने के लिए पिछली सरकारों की सख़्त निंदा की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने यह स्मारक बनाने का ऐलान किया था और साल 2019 में एक करोड़ रुपए जारी किये थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कितने दुख की बात है कि इस स्मारक का काम कभी भी शुरू नहीं हुआ, क्योंकि इसके लिए 25 लाख रुपए की और ज़रुरत थी जो जारी नहीं किये गए।
मुख्यमंत्री ने फिऱोज़पुर जिले को राज्य में पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए ठोस प्रयास करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सारागढ़ी स्मारक और हुसैनीवाला, जहाँ शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरू ने शहीदी प्राप्त की थी, इस जिले में आते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हुसैनीवाला सरहद के साथ लगते ऐतिहासिक महत्ता वाली इन स्थानों को दुनिया भर के सैलानियों को दिखाया जायेगा।
शहीदों की कोई गिनती नहीं की जा सकती
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के शहीदों की कोई गिनती नहीं की जा सकती, क्योंकि पंजाब के हरेक गाँव की धरती का सम्बन्ध इन शूरवीरों के साथ है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती पर महान गुरूओं, संतों, पीरों- पैगंबरों, कवियों और शहीदों का जन्म हुआ। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों को अपनी सख़्त मेहनत और मेहनती भावना के लिए जाना जाता है, जिसके स्वरूप उन्होंने दुनिया भर में अपनी विशेष जगह बनाई है।
मुख्यमंत्री ने यह भी याद किया कि लोक सभा मैंबर के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान उनकी ओर से समकालीन लोक सभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के समक्ष मुद्दा उठाए जाने के बाद सदन ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों के शहीदी दिवस के मौके पर उनको श्रद्धांजलि भेंट की थी।