Punjab News: किसानों को मुआवज़ा देने की बजाय भगवंत मान सरकार किसानों की आवाज़ दबाने की कर रही कोशिश: बिक्रमजीत सिंह चीमा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: बीजेपी पंजाब के प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा कि भगवंत मान सरकार पंजाब के किसानों से किए गए वादों को पूरा करने से भाग रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक भगवंत मान सरकार ने पंजाब के किसानों को गुलाबी सुंडी और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं दिया और ना ही बाढ़ से हुए नुकसान का कोई मुआवजा दिया है।

भगवंत मान द्वारा सिर्फ झूठी बयानबाजी की जा रही है। पंजाबियों को बड़े-बड़े झूठे सपने दिखा कर सिर्फ मुर्ख बनाने की कोशिश की जा रही है। बिक्रमजीत सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते थे कि मृत मुर्गियों, बकरियों का भी मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन पंजाब सरकार ने अभी तक बाढ़ से नष्ट हुई फसलों, क्षतिग्रस्त घरों और मौतों के लिए कोई मुआवजा नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार ने बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए जो 218.40 करोड़ रुपये भेजे थे, वह भी भगवंत मान द्वारा पंजाब के लोगों को नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों की सभी मांगें मानी जानी चाहिए। पंजाब सरकार को किसानों से किए गए सभी वादे तुरंत पूरे करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब के लोगों से कोई सहानुभूति नहीं है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मुख्यमंत्री भगवंत मान बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाय बाहरी राज्यों में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, जो बेहद निंदनीय है। भारतीय जनता पार्टी पंजाब इसकी कड़ी निंदा करती है। बिक्रमजीत सिंह चीमा ने मांग की कि बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले परिवारों को मुआवजे के रूप में पचास लाख रुपये दिए जाएं, परिवार के सभी कर्ज माफ किए जाएं और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *