Health Tips: रात में भूलकर भी यह फल ना खाए, नहीं तो पड़ सकता है सेहत पर असर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Health Tips: फलों को शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इनमें वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट भी डेली डाइट में फल शामिल करने की सलाह दी जाती है।

कई लोग डिनर करने के बाद फल खाते हैं। क्या आप जानते हैं, रात में कुछ फल खाने से सेहत संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानें, रात में इन फलों को क्यों परहेज करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

केला- पोषक तत्वों से भरपूर केला सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इसे रात में खाते हैं, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात के समय इसे खाने से बॉडी का तापमान बढ़ सकता है और पचने में भी समय लगता है। जिससे आपको सोने में परेशानी हो सकती है।

सेब- सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद विटामनि और मिनरल्स आपको कई बीमारियों से दूर रखते हैं, लेकिन रात में आपको सेब नहीं खाना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्या जैसे एसिडिटी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

संतरा और अंगूर- ये फल फाइबर और विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। रात में आप इन फलों को खाते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। वैसे भी रात में खट्टे फलों को खाने से बचना चाहिए।

चीकू

चीकू कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे खाने से थकान दूर होती है। यह आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इस फल को रात में खाते हैं, तो इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। चीकू में शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे रात में खाने से परहेज करना चाहिए।

तरबूज- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज खाने की सलाह दी जाती है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। जो आपके शरीर को हाइड्रेट करता है। यह शुगर से भी भरपूर होता है। वहीं आप इसे रात में खाते हैं, तो आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *