डेली संवाद, नई दिल्ली। Libya Floods: उत्तरी अफ्रीका का देश लीबिया (Libya) इस वक्त भयंकर बाढ़ की चपेट में है। समुद्री तूफान डैनियल के उत्पात के बाद दो बांध टूटने से लीबिया के शहर डर्ना में हालत बद से बदतर हो चुके हैं। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक लीबिया में आई बाढ़ के चलते दो हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
करीब पांच से छह हजार लोगों के लापता होने की सूचना है। अल जजीरा न्यूज चैनल की रिपोर्ट में बताया गया कि तूफान के चलते पहाड़ों से घिरे डर्ना शहर के दो बांध टूट गए हैं। बांध टूटने से करीब 330 लाख क्यूबिक मीटर पानी शहर के अंदर घुस गया, जिसने यह तबाही मची। पूर्वी लीबिया के कंट्रोल वाली लीबियाई राष्ट्रीय सेना के प्रवक्ता अहमद मिस्मारी ने एक टीवी चैनल से कहा कि डर्ना के ऊपर बने बांधों के ढहने से लोग बहकर समुद्र में समा गए।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
लीबिया के प्रधानमंत्री ओसामा हमद ने सोमवार को टीवी चैनल अल-मसर से बातचीत के दौरान घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी शहर डर्ना में इस तूफान के चलते 2,000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। हजारों लोग लापता है। यूज एजेंसी रॉयटर्स ने लिखा कि लोग सोमवार सुबह सो रहे थे। इसी बीच तेज गति से आया पानी उनके घरों में घुस गया। पानी का स्तर 10 फीट ऊंचा था।