डेली संवाद चंडीगढ़ Tourist Spot: भारत में आपको प्रकृति से जुड़ा कुछ ऐसा अजूबा देखने को मिल जाएगा, जिसे आपने पहले ही शायद कभी देखा हो। बता दें, महाराष्ट्र में एक ऐसा झरना है, जो ऊपर से नीचे बहने की जगह पर नीचे से ऊपर जाता है। जी हां, आजतक आपने कई झरने देखे होंगे, लेकिन कभी ऐसा उल्टा झरना देखा है?
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
जानकारी के अनुसार झरने के ऐसा बहना का कारण तेज हवाएं बताई जाती हैं। खैर, वजह तो कई हैं, लेकिन यहां आने वाले तमाम सैलानियों की आंखे फटी की फटी रह जाती हैं। चलिए आपको महाराष्ट्र के इस झरने के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। महाराष्ट्र का ये वॉटरफॉल नानेघाट वाटरफॉल (Naneghat Reverse Waterfall) के नाम से मशहूर है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
ये झरना कोंकण समुद्र तट और जुन्नार नगर के बीच में स्थित है। अगर आप मुंबई से नानेघाट वाटरफॉल के लिए जाएंगे तो ये झरना करीबन 120 किमी और पुणे से जाने पर करीवन 150 किमी की दूरी पर पड़ेगा। इस झरने को नाना घाट और रिवर्स वाटरफॉल भी कहते हैं। ऊंचाई से गिरने के बाद भी ये झरना वापस ऊपर की ओर चले जाता है।
इस वजह से दूर-दूर से सैलानी इस जगह को देखने के लिए जरूर आते हैं। बता दें, जो भी इस जगह पर आता है, उसे अपनी आंखों पर यकीनन नहीं होता। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस जगह पर हवा काफी तेज चलती है, जिस वजह से पानी को ऊपर की ओर ले जाती है।