2023 KTM 250 Duke vs Suzuki Gixxer 250: दोनों में कौन दमदार क्या कुछ खास, खरीदने से पहले यहां पढ़ें तुलना

Daily Samvad
3 Min Read
demo pic
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 13 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। 2023 KTM 250 Duke vs Suzuki Gixxer 250: भारतीय बाजार में हाल के दिनों में वाहन निर्माता कंपनी ने 2023 KTM 250 Duke को लॉन्च किया था। इस बाइक में कई कॉस्मेटिक और मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं। इसकी कीमत 2.39 लाख (एक्स-शोरूम) है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो मात्र 4499 में बुक कर सकते हैं। इस बाइक का सीधा मुकाबला Suzuki Gixxer 250 से है। आज हम इन दोनों 2023 KTM 250 Duke vs Suzuki Gixxer 250 के बीच तुलना लेकर आए हैं।

2023 KTM 250 Duke vs Suzuki Gixxer 250 कीमत

भारतीय बाजार में मौजूद 2023 केटीएम 250 ड्यूक की कीमत 2.39 लाख (एक्स-शोरूम) है। वहीं, सुजुकी जिक्सर 250 की कीमत 1.82 लाख से 1.98 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

2023 KTM 250 Duke vs Suzuki Gixxer 250 इंजन

इंजन की बात करें तो 2023 KTM 250 Duke में 249.07 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, डीओएचसी इंजन है। जो क्विक-शिफ्ट के साथ छह-स्पीड ट्रांसमिशन से जुड़ा है। यह पावर प्लांट 9,250 आरपीएम पर 30.5 बीएचपी की अधिकतम पावर और 7,250 आरपीएम पर 25 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है।

जालंधर में पथराव, गाड़ियां तोड़ी, देखें LIVE

सुजुकी जिक्सर 250 249 सीसी सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन से लैस है। जिसे छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया, यह इंजन 9,300 आरपीएम पर 26.13 बीएचपी की अधिकतम पावर और 7,300 आरपीएम पर 22.2 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करती है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

2023 KTM 250 Duke में 5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट ऑफर किया गया है। Suzuki Gixxer 250 में ऐप टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, एसएमएस अलर्ट, व्हाट्सएप अलर्ट डिस्प्ले और मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन मिलता है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *