Benefits of Poppy Seeds: खसखस कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जानते हैं इसके कुछ गजब फायदे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 457 शब्द|📅 13 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Benefits of Poppy Seeds: सेहतमंद रहने के लिए लोग कई सारी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। फल-सब्जियां, नट्स, सीड्स सभी हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खसखस इन्हीं में से एक हैं, जो अपने पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है। छोटे-छोटे, गोल और नीले-काले रंग के खसखस का इस्तेमाल कई समस्याओं के इलाज और व्यंजनों में किया जाता है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खसखस के कई सारे फायदे हैं, जिसकी वजह से लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। बेहतर नींद को बढ़ावा देने से लेकर दिल को सेहतमंद बनाने तक खसखस कई स्वास्थ्य समस्याओं में असरदार है। आइए जानते हैं इसके कुछ गजब के फायदों के बारे में-

पाचन बनाए बेहतर

डाइटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स होने की वजह से खसखस पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही यह एक्सक्रीशन में नियमितता बढ़ाकर कब्ज को रोकने में मदद करता है। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर हेल्दी गट बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा देता है और पेट की खराबी से राहत दिलाने में मदद करता है।

जालंधर में पथराव, गाड़ियां तोड़ी, देखें LIVE

अगर आप अक्सर नींद से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं, तो खसखस आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। दरअसल, बीते कई समय से खसखस का इस्तेमाल नींद से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जा रहा है। इसमें दिमाग को शांत करने वाले गुण (sedative properties) होते हैं, जो नींद में सुधार और अनिद्रा दूर करने में मदद कर सकते हैं।

दिल को बनाए सेहतमंद

खसखस में अनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है, तो दिल को सेहतमंद बनाने के साथ ही स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह खून में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद पोटेशियम से भरपूर की मात्रा की वजह से यब ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पॉपी सीड्स यानी खसखस में कुछ ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो दिमाग में ओपिओइड रिसेप्टर्स को बांध सकते हैं, जिससे हल्के से लेकर मध्यम दर्द से राहत मिल सकती है।

हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए बेहतर

खसखस में न सिर्फ जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, बल्कि वह प्लांट बेस्ड प्रोटीन का भी एक बढ़िया सोर्स होते हैं। इसे अपना डाइट का हिस्सा बनाने से शरीर पर कई सकारात्मक प्रभाव नजर आते हैं। इससे हड्डियों की डेन्सिटी बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *