IND vs PAK: IND vs PAK के बीच नहीं होगा फाइनल! जानें क्‍वालीफिकेशन सिनेरियो

Daily Samvad
3 Min Read
cricket match
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 361 शब्द|📅 13 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। IND vs PAK: सांस रोक देने वाले मैच में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 213 रन डिफेंड करते हुए फाइनल में जगह बनाई। रोहित शर्मा के अर्धशतक बाद कुलदीप यादव की दमदार गेंदबाजी के बल पर भारत ने श्रीलंका को सुपर-4 मुकाबले में 41 रन से हराया। भारत एशिया कप के इतिहास में 10वीं बार फाइनल में पहुंचा है। दर्शकों को उम्मीद है कि फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

पाकिस्तान और श्रीलंका की हार से एशिया कप का रोमांच बढ़ गया है। फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए अब पाकिस्तान और श्रीलंका एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। बांग्लादेश, जो श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों से हार गया, फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। बांग्लादेश के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई है। वहीं, श्रीलंका के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी बाकी है।

जालंधर में पथराव, गाड़ियां तोड़ी, देखें LIVE

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को भिड़ंत होगी। इन दोनों में से जो टीम जीतेगी वह फाइनल में भारत के साथ भिड़ेगी। श्रीलंका के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल देखने की चाह रखने वाले क्रिकेट फैंस की उम्मीदों को झटका दे सकता है। अगर 14 सितंबर को श्रीलंका पाकिस्तान को हरा देता है तो वह फाइनल में भारत के साथ भिड़ेगा। वहीं, पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत जरूरी है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

बता दें कि भारत ने एशिया कप-2023 के सुपर-4 में पहले पाकिस्तान को पटखनी दी। उसके बाद 13 मैच से अपराजिता रही श्रीलंका टीम को 41 रन से हराया। कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेते हुए श्रीलंका को 172 रन पर समेट ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे पहले डुनिथ वेललेज ने भारत के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। इसके अलावा अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण नाबाद 42 रन की पारी भी खेली।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *