Jalandhar News: जालंधर में गौहत्या कर 500 रुपए किलो बेच रहे थे गौमांस, हिन्दू संगठनों ने पुलिस के साथ मारा छापा, घरों में गौमांस पकाते पकड़े गए कई मुस्लिम परिवार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 428 शब्द|📅 13 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में एक बार फिर से गोमांस बिकने का मामला सामने आया है। जालंधर शहर में नेहा टोका फैक्ट्री में गोमांस पैकिंग किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब जिले के गांव चौमो (आदमपुर) में गोमांस सरेआम बिकने का मामला सामने आ गया है। गांव में 500-500 रुपए में प्रति किलो के हिसाब से गौमांस बिक रहा है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

हिंदू सगंठनों से जुड़े लोगों ने पिछली रात छापामारी कर एक घर में गो-मांस पकता हुआ पकड़ा। इसके बाद हिंदू संगठनों ने कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना आदमपुर को भी सूचित किया। मौके पर पुलिस भी पहुंची और जिस घर में गोमांस पक रहा था उनसे पूछताछ भी की, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह गोमांस कहां से लेकर आए थे।

हालांकि इतना जरूर माना कि वह गोमांस को पका रहे थे। यह भी बताया कि वह 500 रुपए में एक किलो गोमांस खरीद कर लाए थे। इसी बीच गोशाला के संचालकों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि आदमपुर के चौमो गांव में गोमांस बिक रहा है। जिसकी सूचना पर यहां पहुंचने के बाद और अपनी आंखों से घर में पकता हुआ देख कर पुष्टि भी हो गई है।

जालंधर में पथराव, गाड़ियां तोड़ी, देखें LIVE

उन्होंने कहा कि जिस घर में गोमांस पकता हुआ पकड़ा है वह लोग बाहर से आकर यहां किराए पर रहे हैं। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि चौमो गांव में सिर्फ एक ही घर में गोमांस नहीं पक रहा था बल्कि और भी कई घरों में बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी शाम को ही गो हत्या करके मांस को गांव में बेचा गया था।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि हिंदू संगठनों की शिकायत उनके पास आई है, वह सारे मामले की जांच कर रहे हैं। डीएसपी आदमपुर विजय कंवर पाल ने बताया कि उनके पास एक सूचना मिली थी कि चौमो गांव में गोमांस बिक रहा है।

इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में बकर अली और अनवर अली शामिल हैं। बकर अली को गोमांस अनवर अली देकर गया था। दोनों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *