Jalandhar News: केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने आदमपुर सिविल हवाई अड्डे के नए बन रहे अत्यआधुनिक टर्मिनल का किया निरीक्षण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 13 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज केंद्रीय राज्य मंत्री उद्योग एवं वाणिज्य सोम प्रकाश ने आदमपुर के सैन्य हवाई अड्डे में बन रहे सिविल एयरपोर्ट के नई बन रहे टर्मिनल का निरीक्षण किया। उनके साथ एयरपोर्ट के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशासनिक अफसर मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

सोम प्रकाश ने बताया कि इस एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन नवंबर माह में कर दिया जाएगा और इस हवाई अड्डे से देश के विभिन्न सात राज्यों के लिए सीधी उड़ान की सेवा उपलब्ध होगी। जिससे कि दोआबा व पंजाब के लोगों को बहुत फायदा व लाभ मिलेगा।

जालंधर में पथराव, गाड़ियां तोड़ी, देखें LIVE

सोमप्रकाश ने बताया कि इस नए बन रहे टर्मिनल में आने वाले सभी यात्रियों को सभी तरह की विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी और इसकी शुरुआत होते ही पंजाब के लोगों को देश के अन्य राज्यों में जाने के लिए बहुत ही आसानी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इस कार्यक्रम में उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व निकाय मंत्री तीक्ष्ण सूद, भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष ,एवं जालंधर के पूर्व मेयर, राकेश राठौर, भाजपा जालंधर शहर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा आदि उपस्थित थे।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *