Punjab News: डुप्लीकेट सर्टीफिकेट के आधार पर नौकरी कर रहे मुलाजिम सावधान! रद्द होंगे सर्टीफिकेट

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 13 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि हरपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह लुधियाना जो बतौर डॉक्टर काम कर रहा है, का नकली अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट पंजाब सरकार स्तर पर गठित राज्य स्तरीय स्करूटनी कमेटी द्वारा रद्द किया गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि हरदीप कौर पत्नी गुरिन्दर सिंह नई दिल्ली द्वारा प्रिंसिपल सैक्रेट्री, सामाजिक न्याय और अधिकारता एवं अल्पसंख्यक के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि लुधियाना के हरपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह ने अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट बनाया हुआ है।

जालंधर में पथराव, गाड़ियां तोड़ी, देखें LIVE

मंत्री ने आगे कहा कि हरपाल सिंह रामगढिया जाति से सम्बन्ध रखता है, जबकि उसके द्वारा रामदासिया अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट बनाया हुआ है। इस सर्टिफिकेट के आधार पर उसने साल 1985-86 में गवर्नमैंट मेडिकल कॉलेज अमृतसर में एम.बी.बी.एस में दाखि़ला लिया और अब बतौर प्राईवेट डॉक्टर (ऐन्सनथीसिया) लुधियाना में काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय स्करूटनी कमेटी द्वारा विजीलैंस सैल की रिपोर्ट विचारते हुए हरपाल सिंह का अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट नकली होने की पुष्टि की है और रद्द करने का फ़ैसला किया है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना को पत्र लिखकर हरपाल सिंह के अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट तारीख़ 05.08.1982 को रद्द करने और ज़ब्त करने के लिए कहा है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *