Punjab Weather Update: पंजाब में बारिश का अलर्ट, 15 से 17 सितंबर तक बिगड़ेगा मौसम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 13 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम विभाग ने 15 से 17 सितंबर तक तीन दिनों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मौसम विभाग के मुताबिक, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जिससे शहर के तापमान में गिरावट आएगी। कल शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

जालंधर में पथराव, गाड़ियां तोड़ी, देखें LIVE

14 और 15 सितंबर को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 16 सितंबर को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस, 17 सितंबर को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक 1099.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 36 फीसदी ज्यादा है। जुलाई महीने में सबसे ज्यादा 800 मिमी बारिश हुई। जबकि अगस्त में 159.1 मिमी बारिश हुई थी।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *