Apple iPhone 15 Series Price: महंगा नहीं, आईफोन पर सस्ती डील का उठा सकते हैं आप भी फायदा

Daily Samvad
3 Min Read
iphone
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 352 शब्द|📅 13 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Apple iPhone 15 Series Price: क्या आप जानते हैं आप ब्रांड न्यू आईफोन मॉडल को कम कीमत पर भी खरीद सकते हैं। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे। दरअसल, कई ऐसे देश हैं, जहां भारत से कम कीमत पर आईफोन मॉडल की खरीदारी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

एपल ने 12 सितंबर यानी कल रात हुए अपने मेगा इवेंट (Apple Wonderlust Event 2023) में नई आईफोन सीरीज (Apple iPhone 15 Series) को पेश कर दिया है। नई सीरीज में एपल ने चार नए आईफोन मॉडल पेश किए हैं। इसके साथ ही सीरीज के सभी मॉडल की कीमत भी जारी कर दी गई है।

भारत में कितनी है Apple iPhone 15 Series की कीमत

भारत में 79,900 से शुरू होकर 1,99,900 रुपये तक जाती है। iPhone 15 और iPhone 15 Plus को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। वहीं दूसरी ओर, iPhone 15 Pro को चार स्टोरेज वेरिएंट के साथ खरीद सकते हैं। iPhone 15 Pro Max को तीन स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

iPhone 15

  • – 128GB: ₹79,900
  • – 256GB: ₹89,900
  • – 512GB: ₹1,09,900

iPhone 15 Plus

  • – 128GB: ₹89,900
  • – 256GB: ₹99,900
  • – 512GB: ₹1,19,900

जालंधर में पथराव, गाड़ियां तोड़ी, देखें LIVE

iPhone 15 Pro

  • – 128GB: ₹1,34,900
  • – 256GB: ₹1,44,900
  • – 512GB: ₹1,64,900
  • – 1TB: ₹1,84,900

iPhone 15 Pro Max

  • – 256GB: ₹1,59,900
  • – 512GB: ₹1,79,900
  • – 1TB: ₹1,99,900
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

आईफोन की कीमत के मामले में भारत तुर्की और ब्राजिल के बाद दुनिया का तीसरा सबसे महंगा देश है। यानी बहुत से ऐसे देश हैं जहां से आप आईफोन सस्ता खरीद सकते हैं।

iPhone 14 की ही बात करें तो अमेरिका, जापान, हॉन्गकॉन्ग और साउथ कोरिया जैसे देशों में आईफोन भारत से कम कीमत पर बिकता है। iPhone 15 Series की बात करें तो यूएई और थाईलैंड में नए आईफोन मॉडल को कम खर्च में पा सकते हैं।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *