Haldi Water Benefits: जानिए हल्दी का पानी पीने के गजब फायदे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 14 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Haldi Water Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी खाने का रंग और स्वाद बढ़ाती है। इस मसाले का इस्तेमाल सिर्फ खाना तक ही सीमित नहीं है। यह सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करती है। आयुर्वेद में हल्दी का इस्तेमाल जड़ी-बूटी बनाने के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इस मसाले में आयरन, कॉपर, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ई जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना खाली पेट हल्दी का पानी पी लेते हैं, तो शरीर की कई समस्याओं से निजात मिल सकता है। आइए जानते हैं, हल्दी पानी के फायदे।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना हल्दी वाला पानी जरूर पिएं।

जालंधर में पथराव, गाड़ियां तोड़ी, देखें LIVE

पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन को सुधारने में मदद करते हैं। हल्दी वाला पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यह मसाला एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है जो हृदय रोगों को कम करने में मदद करती है। अगर आप नियमित रूप से हल्दी वाला पानी पीते हैं, तो इससे आपका हार्ट हेल्थ सही रहता है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए हल्दी वाला पानी रामबाण है। यह रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखता है। इसमें मौजूद करक्यूमिन डायबिटीज के खतरा को कम करता है।

स्किन के लिए गुणकारी

हल्दी का इस्तेमाल सदियों से त्वचा निखारने के लिए किया जाता रहा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। हल्दी का पानी पीने से त्वचा चमकदार और स्वस्थ रहती है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *