Hindi Day: हिंदी भाषा से ही देश को एक-सूत्र में पिरोना संभव- जनार्दन शर्मा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 463 शब्द|📅 14 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Hindi Day: हिंदी भाषा (Hindi Day) के माध्यम से ही देश को एक-सूत्र में पिरोया जा सकता है इन शब्दों का प्रगटावा भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में किया। हमारे देश में जितने भी राज्य हैं उनमे कई ऐसे हैं जिनकी अपनी-अपनी मातृ-भाषा है।

उनका स्थान व सन्मान सर्वोपरि होना चाहिए, लेकिन शर्म की बात है कि दूसरी भाषा हम हिंदी को ना अपनाते हुए गुलामी के दौर की याद ताजा करती अंग्रेजी को प्रयोग करना अपनी प्रतिष्ठा का प्रतीक समझते हैं। जनार्दन शर्मा ने कहाकि आजादी मिलने के बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिन्‍दी को राज भाषा बनाने का फैसला लिया गया था और तब से लेकर आज तक हर वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

सबसे पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 में मनाया गया। जनार्दन शर्मा ने कहा कि साल 1947 में जब अंग्रेजी हुकूमत से भारत आजाद हुआ तो उसके सामने देश की राष्ट्रभाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया था, क्योंकि भारत में सैकड़ों भाषाएं और बोलियां बोली जाती थी। 6 दिसंबर1946 में आजाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए संविधान का गठन हुआ। संविधान सभा ने अपना 26 नवंबर 1949 को संविधान के अंतिम प्रारूप को मंजूरी दे दी गई।

आजाद भारत का अपना संविधान 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ। लेकिन भारत की कौन सी राष्ट्रभाषा चुनी जाए ये मुद्दा काफी अहम बना हुआ था। काफी सोच विचार के बाद हिंदी और अंग्रेजी को नए राष्ट्र की भाषा चुना गया। संविधान सभा ने देवनागरी लिपी में लिखी हिन्दी को अंग्रजों के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। तब 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

1998 से पूर्व, मातृभाषियों की संख्या की दृष्टि से विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं के जो आंकड़े मिलते हैं, उनमें हिंदी को तीसरा स्थान दिया जाता था। जनार्दन शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेदर मोदी ने पूरे विश्व में हिंदी भाषा को सन्मान दिलाने के लिए जो कुछ किया है, वह बेहद प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहाकि निःसंदेह पिछले कुछ वर्षों में हिंदी भाषा ने काफी प्रगति की है लेकिन अभी और बहुत कुछ करना बाकी है, जिसके लिए हम सब को सरकार पर निर्भर न रहते हुए हिंदी भाषा को अपने जीवन में उतारना होगा।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *