Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में आज भारी बारिश का अनुमान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 14 Sep 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश में पिछले दो सप्ताह से सक्रिय मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून की वापसी अब काफी करीब है। अगले 15 दिनों में मानसून लौट आएगा। हालांकि, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा में बारिश का दौर अभी भी जारी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले दो दिनों में बारिश कम जरूर हुई है, लेकिन इन राज्यों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर बंगाल के आसपास के इलाकों पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। अगले 24 घंटे में यह और स्पष्ट होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इसके अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तट और दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की उम्मीद है। मानसून ट्रफ अभी भी जैसलमेर, कोटा, गुना, बालासोर आदि से होकर गुजर रही है। साथ ही, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली, उत्तरी पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। यूपी के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *