Jalandhar News: जालंधर में तेजधार हथियार की नोक पर युवक से लूट, लुटेरों ने युवक को पीटा, हालत नाजुक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 15 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में PAP चौक के पास लूट की खबर आई है। खबर है कि पीएपी चौक के पास सैलून मालिक से मारपीट कर लूट की गई है। लुटेरों ने सैलून मालिक को बुरी तरह से पीटा है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस फिलहाल इसे महज एक्सीडैंट का मामला बता रही है, लेकिन लूटपाट के शिकार हुए युवक के भाई ने कहा है कि लूट हुई है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

जानकारी के मुताबिक पीएपी चौक के पास देर रात लुटेरों ने सैलून से घर वापस लौट रहे शादाब नामक युवक की कार को पहले अपनी बोलैरो गाड़ी से टक्कर मारी। जब युवक कार से बाहर निकला तो उस पुर तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

इसके बाद हमलावर शादाब के गले से सोने की चेन और कार में रखा 20 हजार रुपए कैश लूट कर मौके से फरार हो गए। युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल शादाब के भाई शाहरुख ने बताया कि पीड़ित सूर्या ऐनक्लेव के साथ गुरु गोबिंद सिंह ऐनक्लेव की मेन मार्किट में सैलून चलाता है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

शाहरुख के मुताबिक देर रात को काम खत्म होने के बाद उसका भाई शादाब घर लौट रहा था कि उसके साथ वारदात हो गई। उधर, रामामंडी थाने की पुलिस इसे एक्सीडेंट करार दे रही है। पुलिस के मुताबिक कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। कार में सवार युवक अस्पताल में भर्ती है।

लव मैरिज के बाद घरवालों ने बेटी और दामाद को पीटा, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *