Punjab News: पंजाब पुलिस के ASI की शर्मनाक करतूत, युवती को होटल में बुलाकर किया गंदा काम

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, खन्ना (लुधियाना)। Punjab News: लुधियाना के पास खन्ना से बड़ी ही शर्मनाक खबर सामने आ रही है। पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड एएसआई पर महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सेवामुक्त एएसआई अमर सिंह निवासी गली नंबर 15 कृष्णा नगर खन्ना के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 323, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पति की मौत करीब 10 साल पहले हो गई थी। जिसके बाद उसकी मुलाकात थाना दोराहा में एएसआई अमर सिंह के साथ हुई थी जब वह एक दरखास्त के संबंध में थाने गई थी तो इसी बीच दोनों में दोस्ती हो गई थी। अमर सिंह अभी कुछ महीने पहले ही रिटायर हुआ है लेकिन अमर सिंह के साथ उसकी रिलेशनशिप करीब 12 सालों से है।

इस दौरान अमर सिंह रात की ड्यूटी के समय भी उसके साथ ही रहता था। कई बार अमर सिंह ने उससे मारपीट भी की । लेकिन वह सब कुछ सहती रही। 13 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह सेवामुक्त ए.एस.आई. अमर सिंह को मिलने घर से एक्टिवा पर खन्ना आई थी। अमर सिंह उसे कचहरी में मिला वहां 2 घंटे बातें करते रहे। बाद में दोनों रॉक व्यू होटल में चले गए। जाते समय शराब के ठेके से बीअर की बोतलें ले गए।

लव मैरिज के बाद घरवालों ने बेटी और दामाद को पीटा, देखें LIVE

होटल के कमरे में दोनों बातें करते रहे तथा बीअर पीते रहे। बीअर पीने के बाद बातें करते करते अमर सिंह उसे गालियां देने लगा। धमकियां देने लग पड़ा। हाथ में पकड़ी बीअर की बोतल से मारपीट की। उसके सिर तथा मुंह से खून निकलने लगा। जाते समय अमर सिंह उसका मोबाइल तथा कुछ पैसे लेकर भाग गया।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

हमले के दौरान उसके मुंह, कंधे पर 5 लगीं। वह लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल पहुंची और भर्ती होकर इलाज शुरू करवाया। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह ने कहा कि कथित आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

ਜਲੰਧਰ ਦਾ SHO ਲੁਟੇ#ਰਿਆਂ ਤੋਂ ਲੈਂਦਾ ਹੈ ਦਿਹਾੜੀ? | Daily Samvad Punjabi













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *