Vaibhav Jewellers IPO: अगले हफ्ते खुल रहा है Vaibhav Jewellers का आईपीओ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 15 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vaibhav Jewellers IPO: अगले कारोबारी हफ्ते वैभव ज्वैलर्स (Vaibhav Jewellers ) का आईपीओ निवेशकों के लिए खुलने वाला है। कंपनी का आईपीओ 22 सितंबर 2023 को खुलेगा। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 204-215 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से लगभग 270 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास कर रहा है। यह आईपीओ 26 सितंबर 2023 तक निवेशकों के लिए खुलेगा।

IPO का उद्देश्य

कंपनी इस आईपीओ के जरिये जुटाई गई धनराशि का उपयोग 8 नए शोरूम खोलने के लिए करेगी। इसके अलावा नए स्टोरों के लिए इन्वेंट्री और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। कंपनी इस आईपीओ में 210 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी। इस आईपीओ के प्रति शेयर का अंकित मूल्य 10 रुपये है। वहीं, कंपनी 2.8 मिलियन इक्विटी शेयरों को ऑफर फॉर सेल के लिए पेश करेगा।

लव मैरिज के बाद घरवालों ने बेटी और दामाद को पीटा, देखें LIVE

कंपनी के आईपीओ का बजाज कैपिटल और एलारा कैपिटल (इंडिया) बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं और बिगशेयर सर्विसेज ऑफर के रजिस्ट्रार हैं। इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

वैभव ज्वैलर्स के बारे में

वैभव ज्वैलर्स दक्षिण भारत का एक क्षेत्रीय आभूषण ब्रांड है। इसके आठ कस्बों और दो शहरों में 13 शोरूम के साथ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाजारों में अपनी उपस्थिति रखता है। वित्त वर्ष 2023 में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुल आभूषण बाजार में इसकी बाजार हिस्सेदारी 4 फीसदी है। वहीं , इन दोनों राज्यों में संगठित बाजार (Organised Market) में 10 फीसदी थी।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

30 जून को समाप्त तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 508.90 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 19.24 करोड़ रुपये था। वहीं, वित्त वर्ष 2013 में परिचालन से इसका राजस्व 2,027.34 करोड़ रुपये था, जिसमें मुख्य रूप से सोने के आभूषणों की बिक्री थी।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *