Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा मोहाली को राज्य के हब के तौर पर विकसित करने का ऐलान

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,000 शब्द|📅 16 Sep 2023

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहाँ कहा कि मोहाली को राज्य के हब के तौर पर विकसित किया जायेगा और उद्योगों की सुविधा के लिए इस शहर के वैज्ञानिक तरीके से विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

आज यहाँ सरकार-उद्योगपति मिलनी के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मोहाली के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है, जिससे यहाँ अधिक से अधिक निवेश लाया जा सके। उन्होंने कहा कि अति-आधुनिक सुविधाओं से लैस मोहाली शहर में राज्य के औद्योगिक केंद्र के तौर पर विकसित होने की बड़ी संभावना है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक बार अति-आधुनिक तरीके से विकास होने से मोहाली शहर राज्य का नेतृत्व करेगा और विकास के इस मॉडल को पंजाब के अन्य हिस्सों में भी दोहराया जाएगा। उद्योगपतियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को उनके औद्योगिक प्लॉटो पर निर्माण के लिए एक साल का समय बढ़ाने का ऐलान भी किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य के उद्योगपतियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और उनकी हर जायज माँग को हमदर्दी से विचारा जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार-उद्योगपति मिलनी का उद्देश्य उद्योग जगत के नेताओं के साथ सीधी बातचीत को सुनिश्चित बनाना है, जिससे उनकी ज़रूरतों को समझ कर उस अनुसार काम किया जा सके।

शुरू की गई सिंगल विंडो प्रणाली

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछली सरकारों के दौरान प्रचलित लाल फीताशाही की कवायद को उद्योगपतियों के लिए रैड कारपेट में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्योगपतियों की सुविधा के लिए पहले ही एक समर्पित सिंगल विंडो प्रणाली शुरू की गई है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इस दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार अब नयी औद्योगिक इकाईयों के लिए ‘डीम्ड अपरूवल्ज़’ जारी करेगी।

राज्य भर के फोकल प्वाइंटों को मॉडल औद्योगिक हब के तौर पर विकसित करने पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मंतव्य के लिए पहले ही रास्ता साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कौशल के राज्य से बाहर जाने के रुझान पर रोक लगाने के लिए नौजवानों को अधिक से अधिक रोजग़ार के अवसर प्रदान करना चाहती है।

उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश करने का दिया न्योता

भगवंत सिंह मान ने एक ऐसे नौजवान का उदाहरण भी दिया जिसने ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस आकर एक रैस्टोरैंट शुरू किया और सख़्त मेहनत एवं लगन से अपने कारोबार को सफलता की बुलन्दियों तक पहुँचाया। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश करने का न्योता दिया, क्योंकि मौजूदा समय में पंजाब विश्व भर के निवेश के लिए सबसे पसन्दीदा स्थानों में से एक है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह नौजवानों के हाथों में नशों की जगह टिफिन देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब नौजवानों के लिए रोजग़ार के नये अवसर पैदा किये जाएँ, जिसके लिए बड़े स्तर पर औद्योगिकीकरण की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अधिक से अधिक औद्योगिक इकाईयों को मंज़ूरी देने के लिए तैयार हैं, परन्तु उद्योगपति भी उनके साथ वायदा करें कि वह राज्य के नौजवानों को नौकरियाँ देंगे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने अब तक 50871 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त किया है, जिससे नौजवानों के लिए 2.86 लाख नौकरियाँ पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आने वाले दिनों में और अधिक निवेश प्राप्त किया जाएगा।
राज्य में ग्रीन स्टैंप पेपर की शुरुआत को अहम उपलब्धि करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रयास से साकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है और इससे उद्योगों का बोझ भी कम हुआ है, जिससे उनकी ऊर्जा, पैसे और समय की बचत हो रही है।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने सत्ता में आने के उपरांत पंजाब में सृजन किए अनुकूल माहौल ने बड़ी संख्या में निवेश आकर्षित किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब आज देश का सबसे शांत राज्य है, जिस कारण बड़ी संख्या में निवेशक यहाँ निवेश करना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व और संतुष्टी की बात है कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के केवल 18 महीनों में ही मुफ़्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ ऐमिनेंस और अन्य बड़े चुनावी वायदों को पूरा किया है।

14 नई पुलिस पोस्टें स्थापित करने का किया ऐलान

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो वायदे लोगों के साथ नहीं भी किए गए थे, उनको भी पूरा कर दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए राज्यभर के फोकल प्वाइंटों के लिए 14 नई पुलिस पोस्टें स्थापित करने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय मार्गों पर हादसों के कारण हो रही मौतों को रोकने के लिए पहले ही सडक़ सुरक्षा फोर्स लॉन्च कर रही है। भगवंत सिंह मान ने राज्य के सर्वांगीण विकास और लोगों की प्रगति को सुनिश्चित बनाने सम्बन्धी पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराया।

अधिकारियों को समस्याओं के हल के लिए दिए निर्देश

इससे पहले मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों के साथ विचार-विमर्श किया और मौके पर ही अधिकारियों को उनकी समस्याओं के हल के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमने प्रशासन द्वारा उद्योगपतियों की समस्याओं का हल करने की ओर विशेष ध्यान दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पी.एच.डी चैंबजऱ् की किताब का विमोचन किया।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने धन्यवाद के शब्द बोलते हुए दोनों मुख्यमंत्रियों की सराहना की और उनको इंकलाबी और दूरदर्शी सोच वाले नेता बताया।
मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने राज्य की उद्योग और व्यापार नीति की अलग-अलग विशेषताओं संबंधी बात की।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *