Punjab News: ‘लड़की ने मेरे साथ मर्जी से संबंध बनाए, अब पुलिस के साथ मिलकर मांग रही है 15 लाख रुपए’, मरने से पहले व्यक्ति ने लगाए सनसनीखेज आरोप, दो पन्ने की चिट्ठी भी वायरल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 349 शब्द|📅 16 Sep 2023

डेली संवाद, फिरोजपुर (सुनील प्रभाकर)। Punjab News: फिरोजपुर कैंट के रहने वाले डिपो होल्डर ओम प्रकाश उर्फ पठान की मौत हो गई। ओम प्रकाश उर्फ पठान ने चार दिन पहले खुद को आग लगा कर आत्महत्या की कोशिश की, उसके गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

सुसाइड करने से पहले ओम प्रकाश उर्फ पठान ने दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। 54 साल के डिपो होल्डर ओम प्रकाश ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जिंदा जलकर मर गया। ओम प्रकाश उर्फ पठान निवासी फिरोजपुर कैंट बाजार नंबर 2 का निवासी था। उसकी पत्नी भी आत्महत्या कर चुकी है।

मरने से पहले अस्पताल में भर्ती पठान ने बताया था कि 3 सितंबर को एक लड़की अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। अगले ही दिन 4 सितंबर को उसने 15 लाख रुपए मांगने शुरू कर दिए। यह सुनकर उसने लड़की के साथ रहने से इनकार कर दिया। अगले दिन 5 सितंबर को वह दिल्ली चला गया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

9 सितंबर को अचानक लड़की अस्पताल गई और अपना मेडिकल करवाकर उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत कर दी। उसके मुताबिक एक पुलिस कर्मी और उक्त लड़की के अलावा कुछ और लोग उसे तंग कर रहे हैं। गुरूवार को जब वह लड़की की दुकान के आगे से गुजरा तो फिर उस पर कमेंट किए गए। इस वजह से उसने वहीं खुद को आग लगा दी।

ओम प्रकाश उर्फ पठान की मौत के बाद पुलिस ने लड़की समेत कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें कैंट के कुछ लोगों के नाम शामिल है, जो लड़की के साथ मिलकर पठान को ब्लैकमेल कर रहे थे। पठान से 8 लोग मिलकर 15 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे।

सोशल मीडिया में वायरल चिट्ठी, (इस चिट्ठी की पुष्टि डेली संवाद नहीं करता)

Punjab News: 'लड़की ने मेरे साथ मर्जी से संबंध बनाए, अब पुलिस के साथ मिलकर मांग रही है 15 लाख रुपए', मरने से पहले व्यक्ति ने लगाए सनसनीखेज आरोप, दो पन्ने की चिट्ठी भी वायरल Punjab News: 'लड़की ने मेरे साथ मर्जी से संबंध बनाए, अब पुलिस के साथ मिलकर मांग रही है 15 लाख रुपए', मरने से पहले व्यक्ति ने लगाए सनसनीखेज आरोप, दो पन्ने की चिट्ठी भी वायरल

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *