Punjab News: जालंधर के PPR मार्केट में कैंसिल लाइसैंस पर चल रहा है ट्रैवल एजैंटी का धंधा, DC से शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 409 शब्द|📅 16 Sep 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: जालंधर में बिना लाइसेंस के ट्रैवल एजैंटी का धंधा खूब फलफूल रहा है। यही कैंसिल लाइसेंस के बाद भी पुलिस की मिलीभगत से एजैंटों का दफ्तर खुल रहा है, जहां लोगों से रोजाना ठगी हो रही है। एक ऐसा ही मामला पीपीआर मार्केट का आया है। यहां कैंसिल लाइसेंस पर बेधड़क विदेश भेजने का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदेश दिए थे कि किसी भी हाल में पंजाब में बिना लाइसेंस के किसी भी ट्रेवल एजेंट का दफ्तर नहीं चलना चाहिए। परन्तु इसके वाबजूद जालंधर में ही माजूदा समय में 20 के करीब बिना लाइसेंस और कैंसल लाइसेंस पर दफ्तर चल रहे हैं।

हैरानी की बात तो यह है कि इन बिना लाइसेंस के इमीग्रेशन दफ्तरों की पूरी जानकारी सम्बंधित पुलिस थानों को भी है। परन्तु भ्रष्टाचार कहिये, सेटिंग कहिये या फिर पुलिस कि लापरवाही कहिए, मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए शहर में पुलिस कमिश्नरेट के अधीन 2 दर्जन के करीब बिना लाइसेंस या कैंसिल लाइसेंस वाले इमीग्रेशन दफ्तर चलाये जा रहे हैं।

जिनसे किसी भी समय गरीब लोगों के साथ ठगी हो सकती है। पिछले कुछ महीने के दौरान ही जालंधर में अनेकों केस सामने आए हैं। जहां भोले भाले लोगों के साथ किसी भी समय ठगी हो सकती है। बात अगर जालंधर के थाना नं 7 के अधीन आती PPR मार्किट की करें तो यहां भी एक कैंसिल लाइसेंस वाला इम्मीग्रेशम दफ्तर सरेआम चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इस बारे में एक शिकायत डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के पास पहुंची है। शिकायतकर्ता करणप्रीत सिंह ने बताया की PPR मार्किट में चल रहे इस दफ्तर बारे जिला प्रसाशन की वेबसाइट पर स्टेटस (लाइसेंस कैंसिल) का दिख रहा है। परन्तु इसके बावजूद प्रसाशन के नियमों और कानून की प्रवाह किए बगैर यह दफ्तर खुला है।

करणप्रीत ने मामले बारे बताया कि DC दफ्तर के संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई परन्तु उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया। इसीलिए मामले की शिकायत डिप्टी कमिश्नर को मेल के जरिए की गई है। वहीं इस मामले में जब सम्बंधित कैंसिल लाइसेंस वाले इमीग्रेशन दफ्तर के लैंडलाइन नंबर पर बात की गई तो कंपनी के एक कर्मचारी ने कहा कि उनका लाइसेंस सही है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *