Google: गूगल के इस डिवाइस को मिला 10 साल का ऑटोमेटिक अपडेट, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 348 शब्द|📅 16 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Google: Google ने अपने Chromebooks के लिए जरूरी अपग्रेड ला रहा है, जिससे आपको आने वाले 10 सालों के लिए अपडेट दिया जाएगा। नई रिपोर्ट में पता चला है कि Google ने सभी Chromebook प्लेटफॉर्म को बेहतर सुरक्षा देने के लिए ऑटोमेटिक अपडेट देने की तैयारी की है, जो हर चार हफ्ते में आएगा।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

बता दें जिन Chromebook को अब तक ऑटोमेटिक अपडेट नहीं मिल हैं, उनके लिए कुछ मजबूत इनबिल्ड सुरक्षा सुविधाएं होंगी। इसके अलावा,कंपनी ने ChromeOS अपडेट के साथ ही रिपेयर प्रोसेस को तेज कर दिया। बता दें कि कंपनी आने वाले महीनों में इसकी लिए लंबी बैटरी के साथ कस्टमाइड चार्जिंग तकनीक ला सकती है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

कंपनी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में इसकी जानकारी दी है। बता दे कि कंपनी ने 2012 में क्रोमबुक पेश किया था। कंपनी ने यह भी बताया कि 2021 या उसके बाद जारी किए गए सभी क्रोमबुक को अब 2024 से शुरू होने वाले प्लेटफॉर्म के रिलीज होने के बाद 10 साल तक ऑटोमेटिक अपडेट मिलेंगे।

पुराने Chromebook यूजर्स को भी मिलेगा फायदा

  • इसके अलावा जिन यूजर्स के पास 2021 से पहले रिलीज हुए Chromebook हैं, वे प्लेटफॉर्म के रिलीज होने के 10 साल तक अपडेट को ऑटोमेटिकली बढ़ा सकते हैं।इसके अलावा भी कंपनी ने रिपेयरिंग को लेकर भी कुछ अपडेट दिया जाएगा।
  • बता दें कि यूजर अपने Chromebook की रिपेयरिंग या तो Chromebook रिपेयरिंग पार्टनर के माध्यम से करा सकते हैं। वेउन ऑर्गेनाइजेशन की मदद भी ले सकते हैं जिसके पास रिपेयरिंग सर्टिफिकेट मिला है।

क्यों उठाया ये कदम

  • कंपनी ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया है , क्योंकि इससे Chromebook बैटरियों को लंबे समय तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा यह ई-कचरे को कम करने के काम आ सकता है।
  • Google ने Chromebook यूजर्स के लिए भी रीसाइक्लिंग को आसान और सुलभ बना दिया है।

पंजाब पुलिस के इस SHO पर लगे संगीन आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *