डेली संवाद, पटियाला। Sex Racket In Punjab: पंजाब के जिला पटियाला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटियाला में देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस देह व्यापार के अड्डे को एक महिला द्वारा चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
इस महिला का नाम सरबजीत कौर बताया जा रहा है जोकि चौरा किशनगंज की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि व्यापार के लिए लाई गई लड़कियां सिर्फ पंजाब की ही नहीं बल्कि दिल्ली और हरियाणा की भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि महिला सरबजीत एक लकड़ी के 2 से 20 हजार रुपए वसूलती है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस अड्डे को चला रही महिला और कस्टमर लाने वाले दलाल समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर सबके केस दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने दिल्ली के किशनगंज की रहने वाली 2, फरीदाबाद की 1 और पंजाब के बठिंडा और मोगा की 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नाभा के राजेश कुमार और अबलोवाल के लाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।