डेली संवाद, मुंबई। Singer Shubh: पंजाबी सिंगर सिंगर शुभ का मुंबई में इस महीने के आखिरी दिनों में शो करवाया जा रहा है लेकिन इससे पहले ही वहां शुभनीत सिंह के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में भारतीय जनता युवा ने मोर्चा खोल दिया है।
मिली जनकारी के अनुसार मुंबई में BJP के युवा मोर्चा के नेताओं द्वारा शुभ के शो के पोस्टर फाड़े गए है। इसके साथ ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। आपको बता दे कि शुभ का शो 23 से 25 सिंतबर तक मुंबई में है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
बता दे कि शुभ पर खालिस्तान को प्रोमोट करने का आरोप लगाया जा रहा है। भाजयुमो मुंबई के शिष्टमंडल ने अध्यक्ष तेजिंदर सिंह टिवाना के नेतृत्व में मुंबई पुलिस से मांग की गई है कि शुभनीत सिंह के शो को रद्द करके उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
इसके साथ ही भाजयुमो का कहना है कहा कि पिछले दिनों शुभ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए भारत का गलत मानचित्र दिखाया था। अब मुंबई में उसका कॉन्सर्ट होने जा रहा है। इसी बाबत प्रशासन, परसेप्ट लिमिटेड व कॉर्डेलिया क्रूज को ज्ञापन दिया गया है।
टिवाना ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के शत्रु खालिस्तान समर्थकों के लिए भारत में कोई स्थान नहीं है। देश को तोड़ने की साजिश करने वाले कैनेडियन सिंगर शुभ को हम भारत में परफॉर्म नहीं करने देंगे।