BJP Punjab: पंजाब भाजपा में बगावत, इस बड़े नेता ने सुनील जाखड़ के फैसले का किया विरोध, कहा- 75% बाहरी नेताओं के हाथ में सौंपी गई भाजपा की कमान

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर (सुनील प्रभाकर)। BJP Punjab: पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा जारी की गई प्रदेश कार्यकारिणी का विरोध शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि इस सूची में बड़े पैमाने पर वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा और अपमान किया गया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर 75 फीसदी बाहरी लोगों को सूची में जगह दी गई है। जो सरासर धक्का और अन्याय है। ग्रेवाल ने 24 सितंबर 2023 रविवार को सुबह 11:30 बजे पंजाब बीजेपी कार्यालय सेक्टर 37-ए चंडीगढ़ में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है।

उन्होंने पंजाब भर के सभी भाजपा नेताओं को बैठक के लिए खुला निमंत्रण दिया है और उनसे अपने सहयोगियों के साथ समय पर चंडीगढ़ पहुंचने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सभी दिग्गज नेताओं की राय लेने के बादअगली रणनीतिक नीति तय की जाएगी।

भाजपा नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल की फाइल फोटो
भाजपा नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल की फाइल फोटो
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

सुखमिंदर सिंह ग्रेवाल के इस आरोप के बाद भाजपा दो फाड़ होती नजर आ रही है। क्योंकि कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है, इससे ग्रेवाल ने आरोप लगाया है कि 75 फीसदी लोग बाहरी हैं, यानि ये कांग्रेसी नेता है। ग्रेवाल का आरोप है कि भाजपा के नेताओं को तरजीह नहीं दी गई है।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *