Night Shift Work: नाइट शिफ्ट के दौरान ये लापरवाही बना सकती है आपको बीमार, इन टिप्स की मदद से रखें खुद को हेल्दी

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 567 शब्द|📅 17 Sep 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Night Shift Work: इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल तेजी से बदलती जा रही है। कामकाज के बढ़ते बोझ का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। काम का प्रेशर इस कदर बढ़ने लगा है कि आजकल नाइट शिफ्ट काम करने का चलन भी काफी बढ़ गया है। अक्सर देर रात तक काम करने की वजह लोग कई समस्याओं का शिकार होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

अगर आप अपने स्वास्थ्य का ठीक से ख्याल नहीं रखते हैं, तो नाइट शिफ्ट में काम करने से आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि खुद को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप नाइट शिफ्ट के दौरान खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

हेल्दी डाइट फॉलो करें- अगर आप नाइट शिफ्ट में काम करते हैं, तो सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। आप इसके लिए अपनी डाइट में मेवे, स्वस्थ फल और सब्जियां शामिल कर सकते हैं। साथ ही डिनर भारी भोजन करने से बचें, क्योंकि इससे आपको नींद आ सकती है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

हिमाचल में माता चिंतपूर्णी मंदिर से सीधा Live, कर लो दर्शन मैया के

अच्छी नींद लें- नाइट शिफ्ट में काम करते समय अक्सर नींद आने लगती है। ऐसा नींद की कमी की वजह से होता है। अगर आप नाइट शिफ्ट में काम कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि आप दिन में अच्छी और पर्याप्त नींद लें। ऐसा करने से आपका ध्यान काम पर केंद्रित रहेगा और आप बीमार होने से भी बचेंगे।

समय-समय पर ब्रेक लें- लगातार स्क्रीन के सामने बैठे रहने से आपको तनाव हो सकता है, जिससे आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए अगर आप रात में काम कर रहे हैं, तो बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा और काम में मन भी लगेगा। आप चाहें तो कॉफी भी पी सकते हैं या फिर अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए कुछ स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं।

हेल्दी स्नैक्स खाएं- अगर आपको अपनी नाइट शिफ्ट करते समय अक्सर भूख लगती है, तो इस दौरान कुछ भी अनहेल्दी खाने से बचें। इसकी जगह आप कुछ हेल्दी ऑप्शन अपना सकते हैं, जिनमें नट्स और फल आदि शामिल हैं। यह पाचन में सहायता कर सकते हैं और आपकी भूख को भी शातं रखने में मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

हाइड्रेटेड रहें- सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी बेहद जरूरी है। खासकर अगर आप नाइट शिफ्ट कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि रात भर हाइड्रेटेड रह सकें। यह आपको अपनी शिफ्ट के दौरान जागते रहने में भी मदद करता है और आपकी एकाग्रता में भी सुधार करेगा।

अच्छी लाइफस्टाइल फॉलो करें- सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप एक सही और अच्छी लाइफस्टाइल को फॉलो करें। ऐसे में नाइट शिफ्ट करने के बाद आराम जरूर करें और सुबह का नाश्ता स्किप बचें। साथ ही नियमित रूप से व्यायाम करें।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *