PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज है जन्मदिन, संसदीय क्षेत्र काशी के 73 मंदिरों में हवन पूजन

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मिदन है। पीएम मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। उनके इस जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़े के तौर पर मना रही है। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रम मनाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में दामोदरदास मूलचंद मोदी और हीराबेन के घर हुआ था। वह अपने माता-पिता की छह संतान में तीसरे नंबर पर हैं। पीएम मोदी की शुरुआती शिक्षा वडनगर के भागवताचार्य नारायणाचार्य स्कूल में हुई थी।

उधर, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मेगा इवेंट हैं। आज 73 मंदिरों में हवन-पूजन हो रहे हैं। 100 वार्ड में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लोगों ने संकल्प सिद्ध हनुमान मंदिर में 73Kg का लड्‌डू केक चढ़ाया।

हिमाचल में माता चिंतपूर्णी मंदिर से सीधा Live, कर लो दर्शन मैया के

वहीं, लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पूजन किया। PM मोदी की लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने कहा कि अब 2 अक्टूबर तक बीजेपी कार्यकर्ता क्षेत्रों में आयोजन करेंगे। पीएम मोदी के किए हुए कामों के बारे में लोगों को बताएंगे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

रविवार की सुबह काशी में मेगा इवेंट का आगाज पूर्व मंत्री और शहर दक्षिणी के विधायक डा. नीलकंठ तिवारी ने किया। उन्होंने अहिल्याबाई घाट पर 73 बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पूजन और भव्य दुग्धाभिषेक किया।

गंगा के घाट हर-हर गंगे और हर-हर महादेव से गूंज उठे। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पीएम की दीर्घायु की कामना की गई। सूर्य और मां गंगा की पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को पीएम के जन्मदिन की बधाई दी।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

Punjab Police और किसान यूनियन आमने-सामने | किसानों ने SSP पर लगाए गंभीार इल्जाम। Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *