Weather Jalandhar: जालंधर में बारिश के दौरान गिरी छत, बुजुर्ग महिला घायल, पंजाब में दो दिनों तक छाए रहेंगे बादल

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Weather Jalandhar: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर जिले के फिल्लौर में बारिश के बीच छत गिर गई, जिससे एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। वहीं, पंजाब में आज सुबह से रुक-रुक कर बारिश जारी है। अधिकतर शहरों में मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

वहीं, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, मोगा, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 2 घंटे तक बारिश होने की संभावनाएं रहेंगी। इसी बीच सुबह से हो रही बारिश के कारण जालंधर के फिल्लौर में एक बुजुर्ग विधवा महिला के घर की छत गिर गई। गनीमत यह रही कि महिला को चोटें ही लगी हैं और उसकी जान बच गई।

यह घटना नूर महल रोड मोहल्ला रविदासपुरा में रामप्यारी नामक विधवा महिला के घर पर हुई। गांव के लोगों ने वृद्ध महिला की चीख सुनी और उसे घर के मलबे के नीचे से बाहर निकाला।

हिमाचल में माता चिंतपूर्णी मंदिर से सीधा Live, कर लो दर्शन मैया के

पीड़ित महिला रामप्यारी के मुताबिक, वह इस घर में अकेली रहती है। उसकी कोई संतान नहीं है और उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। अचानक ही यह घटना हुई और छत महिला के ऊपर ही गिर गई। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से महिला का घर बनवाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पंजाब में अगले दो दिन बारिश के आसार बने हुए हैं। सोमवार को पंजाब के कुछ जिलों को छोड़ अन्य में 50% तक बारिश होने की संभावनाएं हैं। मंगलवार भी पंजाब के कई इलाकों में बारिश होगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बारिश के बाद अब पंजाब में मौसम परिवर्तन शुरू हो जाएगा। बीते कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने लगेगी। इतना ही नहीं, 20 सितंबर को छोड़ 21 सितंबर को फिर से पूरे पंजाब में बारिश के आसार बन रहे हैं।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

Punjab Police और किसान यूनियन आमने-सामने | किसानों ने SSP पर लगाए गंभीार इल्जाम। Daily Samvad




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *