डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: अगर आप सोना-चांदी (Gold-Silver) खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ये खबर पढ़ लें। शनिवार और रविवार को लगातार दो दिनों की बढ़ोतरी के बाद जानिए आज भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है।
साथ ही, चांदी प्रति किलो कितने में बिकती है? मध्य प्रदेश में आज सोने की कीमतें स्थिर हैं। रविवार को भोपाल सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बढ़ोतरी के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 58,620 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। भोपाल में आज भी सोना इसी कीमत पर मिल सकता है। चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को चांदी में 700 रुपये की तेजी आई थी। इसके बाद चांदी की कीमत 78,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी आज भी इसी भाव पर बिकती रहेगी।
सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क्स दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण की शुद्धता 99.9, 23 कैरेट 95.8, 22 कैरेट 91.6, 21 कैरेट 87.5 और 18 कैरेट 75.0 ग्राम लिखी होती है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
एक कैरेट 24 से अधिक नहीं होता है और कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा। 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट सोना लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। आभूषण 22 कैरेट सोने को 9% अन्य धातुओं जैसे तांबा, चांदी, जस्ता के साथ मिलाकर बनाया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है।