Punjab News: विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व MLA पति समेत गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 18 Sep 2023

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर फिरोजपुर से सामने आ रही है। खबर है कि फिरोजपुर की भाजपा नेत्री व पूर्व एमएलए (MLA) सतिकार कौर गहरी को मोहाली से और उनके पति लाडी गहरी को फिरोजपुर उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

Punjab News: विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व MLA पति समेत गिरफ्तार

सूत्री से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस विभाग ने यह गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति मामले में की है। बता दे कि पिछले कुछ समय से सतिकार कौर और उनके पति के खिलाफ फिरोजपुर विजिलेंस के पास आमदनी से ज्यादा जायदाद बनाने के मामले में शिकायत चल रही थी।

ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR

इसमें विजीलेंस विभाग द्वारा उनको कई बार पूछताछ करने के लिए विजिलेंस कार्यालय फिरोजपुर में बुलाया गया था और आज अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि पंजाब में हुए विधानसभा चुनावो में सतिकार कौर को कांग्रेस की ओर से टिकट न दिए जाने के बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

विजिलेंस विभाग की टीम पहले भी कई बार पूर्व एमएलए गहरी व उनके पति लाडी गहरी से पूछताछ करने के साथ ही उनके घर का भी मुआयना कर चुकी है। हालांकि, उक्त गिरफ्तारी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ही बेचती है चिट्टा! किसानों का बड़ा खुलासा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *