डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर लुधियाना से सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में अकाली दल के पूर्व मंत्री के घर पर बड़ी वारदात हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अकाली दल के पूर्व मंत्री रहे जगदीश गरचा के घर चोरी होने की खबर सामने आई है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
वहीं इस वारदात के लिए घर के नौकर पर शक जताया जा रहा है, जो कि घर से फरार बताया जा रहा है। पक्खोवाल रोड महाजार रणजीत सिंह नगर में पूर्व मंत्री जगदीश सिंह गरचा, उसकी पत्नी व अन्य काे रात को बेसुध कर घर में चोरी की गई। पूर्व मंत्री, उसकी पत्नी व दो नौकरानी अभी बेसुध हैं। उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
बताया जा रहा है कि रात को घर में मौजूद लोगों को कोई नशीला पदार्थ पिलाया गया था। वहीं जगदीश गरचा की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है बताया जा रहा यही कि उनका शरीर ठंडा पड़ गया है। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है।