डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आए दिन पंजाबियों का विदेश में जाकर बसना और वहां जाकर अपना नाम चमकाना एक आम बात हो गई है। ऐसी खबरें सुनने तो आती ही रहती है जब विदेश में पंजाब के लोग वहां जाकर अपना लोहा मनवाते है। ऐसे ही एक और खबर सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें: मुंह ढक कर घर से बाहर निकलने, बाइक और स्कूटी चलाने पर दर्ज होगी FIR
यहां एक जालंधर के युवक ने विदेश में जाकर अपना नाम चमकाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के कारोबारी ने युगांडा में अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। जिसको लेकर युगांडा की सरकार ने उन्हें सम्मान किया है। मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक युगांडा की सरकार ने उन्हें इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड-2023 से सम्मानित किया है।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
जालंधर के युवा कारोवारी का नाम हितेश मिड्ढा बताया जा रहा है। वह जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर (GTB नगर) के रहने वाले है। बता दे कि हितेश मिड्ढा की युगांडा में कंपनी का नाम मैक्स है। युगांडा की वाइस प्रैजिडेंट जैसिका रोज ईपेल अलुपो ने हितेश मिड्ढा को इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड-2023 की ट्राफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर युगांडा में भारत के राजदूत भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। जानकारी के मुताबिक हितेश परिवार समेत 2004 में भारत (पंजाब) छोड़ कर युगांडा चले गए थे। उन्होंने वहां पर जाकर युगांडा की नागरिकता ले ली थी।